Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विषाक्त सेवन से दो लोगों की बिगडी हालत

विषाक्त सेवन से दो लोगों की बिगडी हालत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर दो लोगो ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उनका उपचार किया गया।
थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के आलमपुर कनैटा निवासी 40 वर्षीय फूलवती पत्नी बन्टी ने विगत रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। अचेत महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल कमलेश द्वारा लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना लाइनपार क्षेत्र रामनगर निवासी 21 वर्षीय नीरज कुमार पुत्र रमाकान्त ने भी रात्रि में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।